Aurangabad | औरंगाबाद में मां के सामने गलत तरीके से बात करने पर युवक ने की अपने दोस्त की हत्या

औरंगाबाद : (Aurangabad) मां के सामने गलत बात बोलने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। (Aurangabad)घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (police) तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार रात गिरफ्तार (arrest) कर लिया। घटना की आगे की जांच जिन्सी पुलिस कर रही है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय मंगेश दिनकर मालोदे के रूप में हुई है। आरोपी युवक की पहचान शेख अरबाज उर्फ विशाल शेख अहमद के रूप में हुई है। मृत मंगेश मालोदे और शेख अरबाज दोनों अच्छे दोस्त थे। इसी बीच गुरुवार शाम मृतक मंगेश ने आरोपी की मां के सामने अरबाज से गलत तरीके से बात की थी। इसी गुस्से में आरोपी ने अपने दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

यह घटना गुरुवार रात औरंगाबाद के संजय नगर इलाके की है। मृत मंगेश ने किस कारण से अरबाज की मां के सामने गलत तरीके से बात की यह जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंगेश के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा किया है। आरोपी शेख अरबाज उर्फ विशाल शेख अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना की आगे की जांच जिन्सी पुलिस कर रही है।

 

Pune Crime | पुणे के आंबेगांव पठार में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, फोटो वायरल करने की धमकी 

एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार (rape) कर उसकी फोटो वायरल (Photo viral) करने की धमकी देने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में पीड़ित लड़की ने खड़क पुलिस स्टेशन (khadak police station) में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को (Posco) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम वृषभ सुधीर शिंदे (उम्र 19 वर्ष, नि – आंबेगांव पठार ) है।  आरोपी ने 16 वर्षीय पीड़ित लड़की को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक बलात्कार किया। आरोपी ने लड़की को उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।  इसके बाद पीड़ित ने खड़क पुलिस स्टेशन में आरोपी की शिकायत दर्ज  करा दी।