महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के महानगर पालिका कोरोना सेंटर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरकारी कोरोना सेंटर में इलाज के लिए गई महिला से डॉक्टर ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक यह घटना 2 दिन पहले की है। जब नाइट ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर ने अस्पताल में राउंड-अप के समय एक महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया।
डॉक्टर की इस हरकत पर महिला ने जमकर हंगामा किया और अपना विरोध जताया। इस मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद डॉक्टर और इस पूरे मामले की छानबीन शुरू है। इस मामले में औरंगाबाद महानगरपालिका की आरोग्य अधिकारी नीता पडलकर ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। महिला ने बताया कि मंगलवार रात 2 बजे डॉक्टर ने महिला को शारीरिक संबंध की मांग की साथ ही महिला को डॉक्टर ने जबरदस्ती छत पर ले जाने की कोशिश भी की थी।
महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया जिसके बाद पूरे कोविड सेंटर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेंटर में एडमिट सभी मरीज घबराए हुए थे। इस दौरान पीड़ित महिला जोर-जोर से रोने लगी तो सेंटर के बाकी कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इस घटना के बारे में जब महिला के रिश्तेदारों को पता चला तो सभी जबरदस्ती अस्पताल में घुस आए और आरोपी डॉक्टर की पिटाई कर दी। अगले दिन नगर पालिका अधिकारी आस्तिक कुमार पांडे ने घटना की जांच करके रिपोर्ट पेश करने का आदेश सेंटर को दिए हैं।
Comments are closed.