Aurangabad News : डॉक्टर की घर से करीब 70 लाख की चोरी

औरंगाबाद : ऑनलाइन टीम – बंद घर के दरवाजा तोड़कर चोरों ने डॉक्टर के घर से करीब 100 तोले सोने और 10 लाख रूपए ऐसे कुल 50 से 70 लाख की चोरी कर ली। यह घटना शहर के प्रतापनगर की है। बुधवार सुबह जब घर की सफाई के लिए नौकर आया तब घटना सामने आई। हैरानी की बात यह है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए रात 11 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागु है। कर्फ्यू की पहली रात ही चोरी से खलबली मच गयी है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, डॉ.सुषमा सोनी पुरे परिवार के साथ देवदर्शन के लिए राज्य से बाहर गयी है। बंद घर देख चोरों ने दरवाजा तोड़ अंदर घुसा। इस दौरान घर के अंदर मौजूद करीब 100 तोले सोने के गहने और नगद 10 लाख रुपये ऐसे कुल 50 से 60 लाख रुपए की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त डॉ.निखिल गुप्ता, उपयुक्त निकेश खाटमोडे, उपयुक्त दीपक गिर्हेसह कई  वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।