Aurangabad Crime | औरंगाबाद में युवक की  सिर कुचलकर हत्या, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची 

औरंगाबाद, 13 सितंबर : कांचनवाड़ी (Kanchanwadi) परिसर के नक्षत्रपार्क में एक 18 वर्षीय युवक के सिर को कुचलकर हत्या (Murder) करने की घटना (Aurangabad Crime) रविवार रात घटी।  इस घटना की जानकारी मिलते ही सातारा पुलिस (Satara Police) घटनास्थल पर पहुंची।  मृतक युवक का नाम महेश दिगंबर काकड़े (Mahesh Digambar Kakade) (उम्र 18, नि – नक्षत्रपार्क) है।  महेश पिछले कई महीने से (Aurangabad Crime) कांचनवाड़ी के होटल तरंग में वेटर के रूप में काम कर रहा था।

 

महेश ने महीने भर पहले काम छोड़ दिया था और वह कंपनी में काम करने लगा था।  शनिवार को उसे वेतन मिला था।  वह और तरंग होटल के उसके दोस्त राहुल देवीदास बेडके (Rahul Devidas Bedke) ने दिन भर शराब पी।  लेकिन देर रात उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।  इसे लेकर दोनों में मारपीट हो गई।  इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी महेश को छोड़कर राहुल होटल चला गया।

एक गैरेज मालिक ने इस घटना की जानकारी महेश के पिता को फ़ोन पर दी। इसके बाद काकड़े तरंग होटल गए।  उन्होंने राहुल से पूछा कि महेश कहा है ? उसने बताया कि परिसर की एक जगह महेश सोया है।  इसके बाद होटल मालिक गणेशसेठ (Ganesh seth) और दिगंबर काकड़े (Digambar Kakade) राहुल को साथ लेकर महेश जहां सोया था वहां गए।  वहां महेश रक्तरंजित बेसुध पड़ा था।  उसे घाटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन रात करीब पौने बारह बजे उसकी मौत (Death) हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर सातारा पुलिस (Satara Police) घाटी हॉस्पिटल पहुंची और घटनास्थल भी गई।  महेश की हत्या किसने और किस हथियार से की ? हत्या की वजह क्या है ? इसकी जानकारी देर रात तक पता नहीं चल पाई थी।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के महालुंगे में ब्याज के पैसों के लिए मारपीट करने की वजह से एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Pune Crime | पुणे के  रहाटनी  में मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संगठन का  पदाधिकारी बताकर 25 लाख रुपए का हफ्ता मांगा, महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार