50 हजार की रिश्वत लेते लेखा परीक्षक गिरफ्तार

 पुणे : समाचार ऑनलाइन – सहकारी पतसंस्था के ऑडिट में कमियां निकालकर मामला दर्ज नहीं करने के लिए मांगी हुई रिश्वत में से 50 हजार रूपए स्वीकारते हुए एंटी करप्शन ब्युरो द्वारा लेखा परीक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार की देर रात की गई।

एंटी करप्शन ब्युरो के मुताबिक भगवंत नारायण बिडगर (56) को गिरफ्तार किया गया है। बिडगर सहकारी संस्था कार्यालय में बतौर जिला विशेष लेखा परीक्षक कार्यरत है। उनके खिलाफ 53 वर्षीय शख्स ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता प्रमाणित निजी लेखा परीक्षक है। उन्होंने एक सहकारी पतसंस्था का ऑडिट किया था। बिडगर ने उनके ऑडिट में कमियां निकालकर फौजदारी मामला दर्ज नहीं करने के लिए पौने चार लाख रूपए मांगे थे। शिकायतकर्ता ने पहले ही उन्हंे तीन लाख रूपए दिए थे लेकिन बिडगर द्वारा शेष 75 हजार रूपए देने की लगातार मांग की जा रही थी। इसे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने बिडगर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्युरो में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार पुलिस ने शनिवार की देर रात हड़पसर परिसर में एक ब्रिज के नीचे जाल बिछाया और बिडगर को शिकायतकर्ता से 75 हजार में से 50 हजार रूपए स्वीकारते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।