महाराष्ट्र के सांगली जिले के जत में दो बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश; दोनों बच्चों की मौत

जत: ऑनलाइन टीम- खैराव (ता.जत) में एक महिला ने गुस्से में दो  बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस आत्महत्या की कोशिश में दो बच्चों का दुखद अंत हो गया। महिला बच गई। सुप्रिया शंकर बुरुंगले (उम्र 2 वर्ष) समर्थ शंकर बुरुंगले (उम्र 9 महीने) की मौत हो गई। रुपाली शंकर बुरुंगले (उम्र 40) मूलगांव लोणार (ता.मंगलवेढा) बच गई। गुस्से में निर्दोष बच्चों के दुखद अंत से लोणार में मातम छाया है।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार रुपाली शंकर बुरुंगले का लोणार के शंकर बुरुंगले से 4 साल पहले शादी हुई थी। उन्हे एक बेटा और 1 बेटी थी। बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास रुपाली ने खैराव की सीमा में स्थित खुद के कुएं में दोनों बच्चों को फेंक दिया उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। इसमे दोनो बच्चों का दुखद अंत हो गया।

रुपाली ने मोटर के साथ लगे रस्सी को पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गई। आत्महत्या की कोशिश का क्या कारण था ये समझ नहीं आया। घटनास्थल पर सहायक पुलिस निरीक्षक पहुंच कर इस घटना का पंचनामा किया।