शिवसेना विधायक पर तलवार से जानलेवा हमला

बॉडीगार्ड और 2 कार्यकर्ता घायल 
मुंबई | समाचार ऑनलाइन 
शिवसेना के विधायक तुकाराम काते पर बीते रात अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया। हालांकि हमले में वह बाल-बाल बच गए। तुकाराम काते मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र के विधायक हैं। यह घटना शुक्रवार रात 12 बजे के आसपास मानखुर्द क्षेत्र के महाराष्ट्र नगर मेट्रो-3 के कारशेड परिसर में घटी। इस हमले में विधायक के बॉडीगार्ड और पार्टी के 2 कार्यकर्ता घायल हो गए।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6062f204-cec0-11e8-a6da-071e99969076′]
मानखुर्द क्षेत्र में महाराष्ट्र नगर मेट्रो-3 के कारशेड का काम चल रहा है। जिससे स्‍थानीय लोगों को इसकी वजह से काफी मुश्किलें हो रही थी। जिसके बाद विधायक काते ने स्‍थानीय लोगों का समर्थन करते हुए दो दिन पहले एक मोर्चा भी निकाला था। जिसके बाद मेट्रो कारशेड का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। हालांकि शुक्रवार रात एक बार फिर वहां काम शुरू हुआ। जिसके बाद विधायक काते और शिवसेना के अन्‍य कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर काम रोक दिया।
[amazon_link asins=’B01HQ4O058,B07B8PCNYM,B00ZR9C9Q2,B01MU9ZLPM,B0713QPGCF,B06XN6BY5V,B06Y2G9L1C,B073FKXQ9H’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’81ee4a25-cec0-11e8-aff1-072ac00feb62′]
यहां से लौटने के बाद विधायक काते और उनके समर्थकों पर कुछ अज्ञात लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। विधायक काते और उनके समर्थक कारशेड का काम बंद करके दुर्गा देवी के पंडाल में बैठे हुए थे। उस दौरान उन पर हमला किया गया। इस हमले में काते के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को रोक लिया। हालांकि इस दौरान उनके बॉडीगार्ड और पार्टी के 2 कार्यकर्ता घायल हो गए।
घायलों को फिलहाल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि, विधायक काते व उनके समर्थकों पर यह हमला मेट्रो कारशेड का निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार ने कराया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।