आख़िर मान गए भाजपा से नाराज हुए एकनाथ खडसे

जलगांव | समाचार ऑनलाइन

खबरों की माने तो राज्य के पूर्व महसूल मंत्री एकनाथ खडसे इन दिनों भाजपा से नाराज चल रहे है। उन्हें मानाने के लिए खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मैदान में उतरे है।  सोमवार को जलगांव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ खडसे दोनों एक ही गाड़ी मे सफर करते दिखे। जिसके बाद से राजनीतिक चर्चा शुरू हो गयी है।

भाजपा विधायक के बेटे की हाईस्पीड बीएमडब्ल्यू ने ली युवती की जान

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

सोमवार को जलगांव जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री संभाजी राजे नाटक गृह का उद्घाटन समारोह में जलगांव से वामभोरी की ओर निकले थे।  इसी दौरान मुख्यमंत्री और खडसे एक ही गाड़ी में सफर करते दिखे गए। इतना ही नहीं जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन, महसूलमंत्री चंद्रकांत पाटील भी उनके साथ देखे गए।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B0756ZD5PM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9a364d8e-cbb1-11e8-a1d3-1f14101f3d64′]

पिछले कुछ समय से एकनाथ खडसे के नाराज़ चलने की बात काफी चर्चा में रही ।  उन्होंने कई बार अलग-अलग मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है।  लेकिन अभी सभी नेताओं को एक साथ देखर कई चीज़ों पर विराम लग गया है। खडसे, मुख्यमंत्री और गिरीश महाजन के एक साथ देखें जाने से फिर से एक बार चर्चा का विषय बन गया है।