पुणे पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक का ड्यूटी पर हार्ट अटैक से निधन 

 

पुणे, 3 दिसंबर 

पुणे पुलिस विभाग   में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक के ड्यूटी पर हार्ट अटैक से निधन होने की शॉकिंग खबर  सामने आई है।  इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।  मृतक पुलिस उपनिरीक्षक का नाम अनिल शिंदे (57 ) है।

अनिल शिंदे भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में नियुक्त थे।  वह दत्तनगर पुलिस चौकी का काम देखते थे।  बुधवार की रात वह नाईट ड्यूटी पर थे।  इस दौरान मध्य रात्रि डेढ़ बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।  यह जानकारी मिलने के बाद सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अनिल शिंदे बेहद मिलनसार और काम के मामले काफी ईमानदार माने जाते थे।  उनके अचानक निधन से पुलिस जगत में शोक पसर गया है।  वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी से भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है।  वह खड़क पुलिस लाइन में रहते थे।