1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

सांगली : 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा कार्रवाई करने के बाद फरार हुए विटा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया। उसे 1 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

प्रदीप पोपट झालटे (उम्र 35, नि, मूल बार्शी, सोलापुर, वर्तमान नि. विटा) को गिरफ्तार किया गया है। इन ममले में इससे पहले पुलिस हवलदार विवेक पांडुरंग यादव और एजेंट अकिब फिरोज को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि झालटे फरार हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता निजी जगह पर काम करता है। उसके मालिक के खिलाफ विटा पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज था। इस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में मदद करने के लिए झालटे व यादव ने शिकायतकर्ता से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसलिए शिकायतकर्ता एसीबी के पास गया और उनसे शिकायत की। इसके अनुसार एसीबी के अधिकारियों ने विटा पुलिस थाने परिसर में जाल बिछाकर 1 लाख की रिश्वत लेते यादव और तंबोली को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस कार्रवाई के बाद झालटे फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस थाने में आने के बाद गिरफ्तार किया गया।