आसिफ बसरा की रहस्यमय मौत,  आत्महत्या की आशंका

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : अभिनेता आसिफ बसरा की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आसिफ बसरा ने अपनी जान दे दी। उनकी मौत कैसे हुई या उन्होंने आत्हत्या क्यों की, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  आशंका जाहिर की जा रही है कि उन्होंने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अपनी एक विदेशी महिला मित्र के साथ मैक्लोडगंज में एक किराए के घर में रह रहे थे। बुधवार की रात साढे़ 11 बजे के आसपास वो अपने कुत्ते को घुमाने निकले थे।  कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। आसिफ बसरा की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि  आसिफ बसरा एक मशहूर टीवी एक्टर हैं। वह कई बॉलीवुड मूवी ब्लैक ‘फ्राईडे, ’परजानियां’ के अलावा, ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ में वो इमरान हाशमी के पिता का रोल भी कर चुके थे। आसिफ बसरा हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे।  बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं।