अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर अशोक चव्हाण ने केंद्र पर खड़े किये सवाल

मुंबई : ऑनलाइन टीम – आयकर विभाग ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, विकास बहल और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर पर छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है। सूत्रों के अनुसार, इन लोगों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का आरोप है। इन लोगों के मुंबई और इसके बाहर स्थित घर और दफ्तरों पर छापेमारी हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी इस छापेमारी के क्रम में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1367044749991976965

इस पुरे मामले को लेकर अब सियासी पारा गरमा गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र के खिलाफ बोलने वालो पर दबाब बनाने का यह तरीका है। आयकर विभाग की छापेमारी पर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये देश के लिए कोई नई बात नहीं है। आजकल रोज का यह मामला हो गया है कि जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भूमिका रखता है उसपर दबाव बनाने का यह माध्यम हो गया है।