Arvind Trivedi | अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष की उम्र में निधन, रामायण में निभाई थी रावण की भूमिका 

मुंबई (Mumbai News) : टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण (Ramayana) में रावण की भूमिका को साकार करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन (Death) हो गया है।  वे 82 वर्ष के थे।  त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के धारावाहिक रामायण में रावण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मुंबई (Mumbai) के डहाणूकरवाड़ी श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।  वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. लेकिन मंगलवार की रात हार्ट अटैक (Heart Attack) से उनकी मौत हो गई।  अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी (Kaustubh Trivedi) ने उनकी मौत (Death) की पुष्टि की है।

 

रामायण में रावण की जबर्दस्त भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की कई अन्य भूमिका भी काफी लोकप्रिय हुई थी।  उन्होंने टीवी सीरियल (TV serial) विक्रम और बेताल में भी काम किया था।  यह सीरियल भी काफी पसंद किया गया था।
अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में हुआ था।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की थी।  उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी (Upendra Trivedi) भी गुजराती सिनेमा (Gujarati Cinema) के एक चर्चित नाम है।  गुजराती भाषा के धार्मिक और सामाजिक सिनेमा से अरविंद त्रिवेदी को एक अलग पहचान मिली। उनके जबर्दस्त अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले थे।

मई महीने में फैली थी मौत की अफवाह

अरविंद त्रिवेदी काफी दिनों से बीमार थे।  इसी साल मई में उनके मौत की अफवाह उड़ी थी।  तब कौस्तुभ ने ही आगे आकर उनकी तबीयत  ठीक होने की बात कही थी।  साथ ही लोगों से फेक न्यूज़ नहीं फैलाने की अपील की थी।
त्रिवेदी ने 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था।  2002 में उन्हें सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board for Film Certification) (सीबीएफसी) में कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था. इसके साथ ही 1991 में भाजपा (BJP) के टिकट पर वे सांसद भी बने थे।

 

 

Pune | 1971 Indo-Pak War SWARNIM VIJAY VARSH : विक्टरी फ्लेम का सालुंखे विहार में स्वागत