अरुण गवली की पार्टी ने दक्षिण मुंबई में शिवसेना उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया 

 
मुंबई : समाचार ऑनलाइन – दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवरा और भाजपा-शिवसेना महायुति के उम्मीदवार अरविंद सावंत के बीच मुख्य मुकाबला है। इस बीच अरुण गवली के अखिल भारतीय सेना ने  सावंत को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

अरुण गवली की पत्नी आशा गवली, बेटी गीता गवली और विजय अहीर से महायुति के कोंकण समन्वयक विधायक प्रसाद लाड, शिवसेना के सचिव मिलिंद नार्वेकर और मुंबई मनपा के स्थाई समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव ने आप बैठक की थी। इसके बाद गीता गवली ने महायुति को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

चिंचपोकली व भायखला क्षेत्र में अखिल भारतीय सेना का प्रभाव रहा है। पहले चिंचपोकली निर्वाचन क्षेत्र से अरुण गवली विधायक के रूप में चुन कर आये थे। फ़िलहाल अरुण गवली की बेटी गीता गवली यहां से नगरसेविका है। इसका महायुति को फायदा हो  सकता है।