कोथरुड में हॉस्टल के बाथरूम से लड़कियों का वीडियो निकालने वाला गिरफ्तार

पुणे: समाचार ऑनलाइन
पुणे के कोथरुड इलाके में हॉस्टल से लड़कियों का नहाते हुए वीडियो निकालने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीडियो निकालते हुए हॉस्टल की लड़कियों द्वारा रंगे हाथ पकड़ा था, इस बात की जानकारी तुरंत हॉस्टल की लड़कियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया। यह मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में एक 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करवायी है। महिला ने पुलिस को बताया कि बाथरूम की खिड़की के पास नहाते समय एक मोबाइल देखा और साथ ही मोबाइल को पकड़ खड़े एक लड़के की परछाई नजर आयी। लड़की ने तुरंत मोबाइल बाथरूम की खिड़की से अंदर खींच लिया। लड़की ने मोबाइल चेक किया तो और भी लड़कियों के नहाते हुए वीडियो दिखाई दिए।
इसके बाद आरोपी वहां से भागा नहीं बल्कि हॉस्टल के मालिक और लड़कियों को मोबाइल मांगने के लिए धमकी देने लगा और लड़कियों को डराने धमकाने लगा। इस मामले ने तुरंत पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी का धर दबोचा।
पुलिस ने इस मामले में शरद दरेकर (29) नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।