छेड़खानी के अपराध में दो सालों से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन – छेड़खानी के अपराध में दो सालों से फरार आरोपी को कोंढवा पुलिस ने सोलापुर से गिरफ्तार किया है। नईम मियालाल पटेल (47, सोलापुर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी कोंढवा इलाके में एक लड़की के साथ 2017 में छेड़खानी की थी। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। तब से नईम पटेल फरार था। उसके बाद कोंढवा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक संजय लोखंडे व पुलिस नाईक क्षीरसागर ने जांच शुरु की थी।

आरोपी की इस दौरान जानकारी निकाली गई थी। आरोपी सोलापुर में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। सोलापुर से संपर्क कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। सोलापुर स्थित चावडी पुलिस स्टेशन के पुलिस हवालदार योगेश सावंत ने मदद की।

यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद पाटिल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) महादेव कुंभार के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संजय लोखंडे, पुलिस नाईक क्षीरसागर ने की।