फडणवीस पर किन्नर के साथ संबंध बनाने का आरोप लगानेवाला गिरफ्तार

एक वीडियो में दावा किया गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के एक किन्नर के साथ समलैंगिक संबंध थे,  इससे राज्य में खलबली मच गई थी। इस पर विधानसभा में भी बहुत हंगामा हुआ। पिंपरी-चिंचवड के युवराज दाखले ने एक वीडियो में यह चौंकाने वाला आरोप लगाया था कि फडणवीस ने झूठे आश्वासन देकर किसी किन्नर के साथ समलैंगिक संबंध बनाए थे। फडणवीस पर आरोप लगाने वाले युवराज दाखले को आखिरकार वाकड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 आरोपी युवराज दखले द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस पर आपत्तिजनक आरोप लगाने से खलबली मच गई थी। उसने एक वीडियो के जरिए यह विवादित बयान दिया था। वीडियो वायरल हुआ और राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज छा गई। इस वीडियो में कहा था कि “विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, जब वे मुख्यमंत्री थे,  तब उन्होंने एक किन्नर को झूठे आश्वासन दिए और उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए।” भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश सदस्या कोमल रमेश शिंदे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाकड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इस संबंध में दाखले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अजीत पवार ने किया था कारवाई का वादा

फडणवीस को लेकर विवादित टिप्पणी पर गुरुवार को विधानसभा में बहुत हंगामा हुआ। भाजपा ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद  उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने खुद विधानसभा में आश्वासन दिया था कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।