सेना भर्ती मामला : परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए छात्रों से वसूले 5-5 लाख रुपये

पुणे : सेना के रिलेशन आर्मी भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए एकेडमी चालक आरोपी द्वारा हर छात्र से पांच-पांच लाख रुपये लेने की जानकारी सामने आई है। इस क्राइम में गिरफ्तार चार आरोपी की अलग अलग जगहों पर एकेडमी है।

इस अपराध में वसंत विजय किलारी (उम्र 45, नि. दिल्ली, मूल. आंध्र प्रदेश), थिरू मुरुगन थंगवेलू (उम्र 47, नि. वेलिंग्टन, तमिलनाडु) और भारत लक्ष्मण अडकमोल (उम्र 37, नि. नगरदेवला, जलगांव) की कस्टडी 5 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। वही महेंद्र चंद्रभान सोनावणे (उम्र 37, नि. अहमदनगर), अली अख्तार अब्दुल अली खान (उम्र 47), आजाद लालमहमद (उम्र 37, दोनो नि. उत्तरप्रदेश) और किशोर महादेव गिरी (उम्र 40, नि बारामती) को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इन चारो आरोपी के  पुणे, बारामत, फलटण, वडूज, इस्लामपुर, भीज, पुसेगांव, रहमतपुर, कराड, सोलापुर, हातकलणंगणे, कोल्हापुर, सांगली, बेलगांव में एकेडमी है। उन्होने छात्रो के देशभक्ती और देशा सेवा की भावना का अनुचित फायदा उठाकर उन्हे परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्न पत्र दे दिया। इसके लिए छात्रों से पांच लाख रुपये लिए। यह जांच में सामने आया।

इस मामले में गणेश संपत सालुंखे (उम्र 21, नि. तासगांव) ने विश्रांतवाडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है। किलारी, थंगवेलु सालुंखे और अडकमोल ने पेपर देने के लिए उससे 1 लाख रुपये लिए थे। किलारी और थंगवेलू मेजर लेवल के अधिकारी हैं। इस मामले की आगे की जांच के लिए इन आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग सरकारी वकील पुष्कर सप्रे ने की।