मलाइका से शादी पर अर्जुन कपूर का बड़ा बयान, बोले ‘इस’ दिन सबको बुलाएंगे

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। हालही में मलाइका ने अपना बर्थडे भी मनाया। इस दौरान अर्जुन कपूर भी उन्हें साथ थे। इस बीच मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ एक बेहद रोमैंटिक तस्वीर शेयर कर दी। अब अर्जुन कपूर ने शादी की खबरों पर भी बयान दे दिया है। जिसके बाद मामला गर्म हो गया है।

बॉलीवुड खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर ने ये साफ कर दिया है कि उनकी शादी गुपचुप तरीके से बिल्कुल नहीं होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर ने कहा है कि ‘हम फिलहाल तो शादी नहीं करना चाहते हैं’ | हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि ‘जब भी ऐसा होगा, सभी को आमंत्रित करेंगे’ |  उन्होंने कहा ‘मेरी फैमिली बिग फैट वेडिंग में भरोसा रखती है।  मुझे छोटी शादी करने की अनुमति नहीं मिलेगी’ |

गौरतलब हो कि इससे पहले नेहा धूपिया के चैट शो पर मलाइका ने अपनी ड्रीम वेडिंग को लेकर खुलासा किया था। मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि ‘मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। उन्होंने ये भी कहा था कि एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होंगी। इस शो के दौरान मलाइका ने एक सवाल के जवाब में अर्जुन हर तरह से परफेक्ट बताया था।