हेमंत नागराले नई मुंबई के कमिश्नर, पुलिस महानिदेशक के पद पर ‘इस’ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति

मुंबई : विभिन्न समाचार चैनलों के अनुसार मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का ट्रांसफर होने के बाद राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक हेमंत नागराले को नई मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

https://twitter.com/AnilDeshmukhNCP/status/1372145045202210818

समाचार चैनल के हिसाब से यह जानकारी सूत्रों की तरफ से प्राप्त हुयी हैं। हालांकि, ठाकरे सरकार ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस बीच, रजनीश शेठ को राज्य के पुलिस महानिदेशक का पदभार दिया गया है, जब कि विभिन्न चैनलों की ख़बरों के अनुसार परमबीर सिंह को होमगार्ड दल का प्रभार दिया गया है। मनसुख हिरेन की मौत के मामले और सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाज़े के मामले ने महाविकास आघाड़ी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। भाजपा हर दिन सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रही है। वहीं अब राज्य पुलिस बल में आज बड़े बदलाव किए गए हैं।