लोणी कालभोर और चतुश्रृंगी पुलिस थाने में नए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की नियुक्ति

पुणे: लोणीकंद और लोणीकालभोर पुलिस थाने को पुणे पुलिस आयुक्तालय में शामिल किया गया है। इसके बाद अब लोणी कालभोर और चतुश्रृंगी थाने में नए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षको की नियुक्ति की गई है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के नाम इस तरह हैं- राजेंद्र केशवराव मोकाशी (‌क्राइम ब्रांच से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, लोणीकालभोर), अनिल बाबूराव शेवाले (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, चतुश्रृंगी     से क्राइम ब्रांच), राजकुमार दत्तात्रय वाघचवरे (क्राइम ब्रांच से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक,  चतुश्रृंगी पुलिस थाना)।