स्थायी समिति में नए 8 सदस्यों की नियुक्ति 20 फरवरी को

पिंपरी : पुणे समाचार ऑनलाइन – पिंपरी चिंचवड़ मनपा की तिजाेरी की चाबियां रखनेवाली स्थायी समिति के मौजूदा 8 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उनमें समिति के मौजूदा सभापति संतोष लोंढे भी शामिल हैं। उनकी जगह नए सदस्याें का चयन 20 फरवरी काे सर्व साधारण सभा में किया जाएगा। नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद 16 सदस्यीय स्थायी समिति का पिंपरी चिंचवड़ मनपा के जारी पंचवर्षीय सत्र में आखिरी सत्र होगा। मौजूदा समिति का अधिकांश कार्यकाल काेराेना संक्रमण की वजह से व्यर्थ हाेने से सभापति समेत निवर्तमान होने जा रहे सदस्याें में निराशा देखी जा रही है।

स्थायी समिति सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है। इस साल दाे साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुके 28 फरवरी काे रिटायर हाेने वाले 8 सदस्याें में वर्तमान समिति सभापति संताेष लाेंढे, शीतल शिंदे, आरती चाेंधे, राजेंद्र लांडगे, शिवसेना के गुट नेता राहुल कलाटे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के मयूर कलाटे, पंकज भालेकर एवं निर्दलीय नगरसेविका झामाबाई बारणे का समावेश है। भाजपा के शशिकांत शिंदे, भीमाबाई फुगे, अंबरनाथ कांबले, सुवर्णा बुर्डे, संताेष कांबले, अभिषेक बारणे, राष्ट्रवादी की पूर्णिमा साेनवणे एवं सुलक्षणा धर सदस्याें का कार्यकाल अभी बाकी है। नए सदस्यों में भाजपा के चार, राष्ट्रवादी के दाे तथा शिवसेना एवं निर्दलीय गुट के एक-एक सदस्य की नियुक्ति होगी।

20 फरवरी को स्थायी समिति के नए सदस्यों की नियुक्ति की जानी है। सर्वसाधारण सभा में सभी सियासी दलों के गुटनेता अपनी अपनी पार्टियों के सदस्यों के नामों की सूची महापौर को सौंपेंगे। इसके बाद महापौर नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा करेंगे। बहरहाल स्थायी समिति के वर्तमान सभापति संताेष लाेंढे के दाे साल के कार्यकाल में से अध्यक्ष पद का पूरा एक साल का समय काेराेना संक्रमण की वजह से व्यर्थ चला गया। इसके चलते उन्हाेंने कार्यकाल में वृद्धि की मांग की है, मगर स्थायी समिति अध्यक्ष के कार्यकाल में वृद्धि का काेई रिकाॅर्ड पिंपरी चिंचवड़ मनपा में नहीं है। अब भाजपा के आला नेता उनके बारे में क्या फैसला करते हैं? इसकी उत्सुकता बढ़ गई है।