अनुष्का को बैकलेस ड्रेस है बेहद पसंद, जानें उनकी जिंदगी के और भी कुछ किस्से

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज वह एक सफल अभिनेत्री है। लेकिन अनुष्का से जुड़े कई ऐसे राज है जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। जैसे कि अनुष्का बचपन में एक्ट्रेस नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। आज हम आपको ऐसी ही कई बातें बताएंगे जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे।

– अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को बैंगलोर में हुआ था।

– अनुष्का पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और वे उनकी स्कूल की टॉपर थी।

– अनुष्का जब एक बेंगलोर के मॉल में शॉपिंग कर रही थी तब उन्हें वेल नॉन फैशन डिजाइनर विंडो रॉड्रिक्स उन्हें देखा और मॉडलिंग की दुनिया में उनको ब्रेक मिला।

– अनुष्का ने कोरोस्पोंडेंस से मास्टर ऑफ़ इकोनॉमी में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

– अनुष्का एकलौती एक्ट्रेस है जिन्होंने यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा दोनों के साथ काम किया है।

– जब अनुष्का रब ने बना दी जोड़ी की ऑडिशन दे रही थी तब आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का की शक्ल पर कमेंट किया था और कहा था की वह अच्छी दिखने वाली एक्ट्रेस नहीं है।

– पेंटर एम एफ हुसैन उनकी पेंटिंग बनाना चाहते थे और अनुष्का ने उनके लिए पोज़ भी किया था।

– अनुष्का को जानवर बेहद पसंद है। वह आये दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जानवरों के साथ खींची हुई तस्वीरे शेयर करते रहती है।

– तमाशा फिल्म का ऑफर पहले अनुष्का को मिला था।

– 3 इडियट्स के लिए अनुष्का ने दिया था ऑडिसन, लेकिन वह स्क्रीन टेस्ट में फैल हुई थी।

– बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अनुष्का जोहेब युसूफ को डेट कर रही थी।

– बाद में उनका नाम रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ा।

– माना जाता है कि विराट कोहली से उनकी मुलाकात शैम्पू की एड फ़िल्म के दौरान हुई था लेकिन हकीकत में रणवीर ने ही इन दोनों की मुलाकात करवाई थी और आज यह एक्ट्रेस भारत के सबसे हॉट क्रिकेटर की पत्नी है।

– अनुष्का शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है।

– अनुष्का को बैक लेस ड्रेस बेहद पसंद है। उनके मुताबिक वह बैक लेस ड्रेस में आश्वस्त (कॉन्फिडेंट) महसूस करती है।