अनूप शर्मा आम आदमी पार्टी के पिंपरी चिंचवड़ अध्यक्ष

पिंपरी। सँवाददाता – आम आदमी पार्टी की पिंपरी चिंचवड शहर इकाई के अध्यक्ष पद पर अनूप शर्मा, सचिव पद पर राघवेंद्र राव औऱ महिला अध्यक्ष पद पर स्मिता पवार की नियुक्ति की गई है। बुधवार को एक सँवाददाता सम्मेलन में पार्टी की नई शहर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह कार्यकारिणी पिंपरी चिंचवड़ मनपा के आम चुनाव तक कायम रहेगी, इसकी जानकारी पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष मुकुंद किर्दत ने दी।
आम आदमी पार्टी की पिंपरी चिंचवड़ शहर कार्यकारिणी में शहराध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव राघवेंद्र राव, महिला अध्यक्ष स्मिता पवार, कोषाध्यक्ष सुशील अजमेरा, उपाध्यक्ष महेश बिराजदार, संदीप देवरे, प्रज्ञेश शितोले, प्रवक्ता कपिल मोरे, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष यशवंत कांबले, सदस्य सुजय शेठ, चेतन बेंद्रे, राज चकने, अरविंद देवगडे, उमेश साठे, वहाब शेख का समावेश है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुणे शहराध्यक्ष मुकुंद किर्दत व संगठन मंत्री डॉ अभिजीत मोरे के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।