32 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एन्टी करप्शन विभाग द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे में महामार्ग पुलिस के एक उपनिरीक्षक को रिटायरमेंट के लिए 10 महीने ही बाकी रहने के बावजूद घूस लेने के बाज नहीं आए। एन्टी करप्शन विभाग द्वारा 32 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। खंडाला महामार्ग पुलिस उप निरीक्षक को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एन्टी करप्शन विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आज तड़के साढ़े तीन बजे के करीब घटी। इस मामले में भरत तनु तांबीटकर (उम्र 57) नामक पुलिस उप निरीक्षक को घूस लेते हुए एन्टी करप्शन से धर दबोचा।

पुणे में पुलिस बताकर युवक को लूटा

[amazon_link asins=’B01HQ4O20G,B07GBZ44YR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1166e501-c3ab-11e8-bcab-311dea7434e1′]

प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता का ट्रक और ट्रांसपोर्ट का बिजनसे है। उपनिरीक्षक भरत ने शिकायत कर्ता से ट्रेलर ट्रक पर कार्रवाई नहीं करने और घाट रोड से पास कराने के लिए 32 हजार रुपए की घूम मांगी थी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने एन्टी करप्शन विभाग में की थी। जाल बिछाकर भरत तांबीटकर को तड़के 3.40 बजे के करीब लोनावला सीमा अंतर्गत महामार्ग पर घूस लेते गिरफ्तार किया गया।

[amazon_link asins=’B07DB85QZ3,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’53d979d7-c3ad-11e8-bf50-5fe99a9494c1′]

पुलिस उप अधीक्षक सुहास नाडगौंडा, पुलिस हवालदार करंदीकर, पुलिस कॉन्स्टेबल कृष्णा कु-हे, किरण चिमटे ने यह कार्रवाई की है।