पुणे क्राइम ब्रांच की एक और यूनिट होगी एक्टिव, लोणीकालभोर और लोणीकंद का कामकाज स्वतंत्र

पुणे : शहर पुलिस दल में अब क्राइम ब्रांच यूनिट 6 की शुरुआत की जाएगी। पुणे आयुक्तालय में शामिल होने वाले लोणीकंद और लोणीकालभोर इन दो पुलिस थानों के लिए यह स्वतंत्र युनिट काम करेगी। इसके लिए अब विशेष ब्रांच से एक पुलिस निरीक्षक की नियुक्ति की बात चल रही है। इसलिए इस क्षेत्र में अपराध कम करने में मदद मिलेगी।

शहर पुलिस दल मे हाल ही में ग्रामीण पुलिस के लोणीकंद और लोणीकलभोर पुलिस थाने को शामिल किया गया है। इसकी सीमा बहुत बड़ी है। आयुक्त कार्त्यालय के काम करने के तरीके से अब इस थाने को गति मिलेगी। इसके लिए पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता विशेष ध्यान दे रहे हैं। पोलिसिंग सुधारने के लिए उन्होंने सर्वेक्षण किया साथ ही समीक्षा भी की। इसके बाद उपायुक्त व सहायक आयुक्त को प्रतिदिन एक बार इस थाने का दौरा करने का सुझाव भी दिया गया।

एक ओर 30 शहर के 30 पुलिस थानो की सीमा तो दूसरी तरफ इन दो पुलिस थानो की सीमा है। इसलिए इलाका बड़ा, क्राइम बड़ा, काम धीमी गति से और मेनपावर की कमी भी है। इस तस्वीर को बदलने के लिए पुलिस आयुक्त ने अब स्वतंत्र क्राइम ब्रांच की टिम का निर्माण किया है। इन दो पुलिस थानो के लिए यह युनिट काम करेगी। इसकी सीमा लोणीकंद और लोणीकाlभोर तक रहेगी।