भाजपा के एक और निष्ठावान को मिला न्याय

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – भारत सरकार के खाद्यान्न महामंडल की सलाहकार समिति के सदस्य पद पर पिंपरी चिंचवड भाजपा शहर उपाध्यक्ष पोपट हजारे की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति दो सालों के लिए हैं ऐसा भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी मदनमोहन मौर्य द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है। उनके साथ ही महाराष्ट्र से सांगली मिरज निवासी जयवंत माली को भी बतौर सदस्य के नियुक्त किया गया है।
पोपट हजारे पिंपरी चिंचवड स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में कार्यरत हैं। वे गत कई सालों से वे भाजपा से जुड़े हैं, फिलहाल वे पार्टी की शहर इकाई के उपाध्यक्ष हैं। वे शहर में सामाजिक, राजनीति, शैक्षणिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उनके रूप में पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता को मौका दिया, यह प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। उनकी नियुक्ति से भाजपा के निष्ठावानों में संतोष जताया जा रहा है।