पुणे जिला परिषद के उपचुनाव में अंकिता पाटील जीतीं

 पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे जिला परिषद के बावड़ा-लाखेवाड़ी उपचुनाव में पूर्व मंत्री हर्षवधर्न पाटील की बेटी अंकिता पाटील 17 हजार से अधिक वोट हासिल कर जीत गई हैं। खास बात यह है कि अंकिता हाल ही में राजनीति में सक्रिय हुई हैं और यह उनका पहला चुनाव था। अंकिता के रूप में पाटील घराने की तीसरी पीढ़ी राजनीति में आई हुई है।

हर्षवधर्न पाटील की माता रत्नप्रभादेवी पाटील के निधन के बाद रिक्त हुए बावड़ा-लाखेवाड़ी सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ। अंकिता ने कांग्रेस की ओर से उक्त चुनाव लड़ा। राकांपा ने भी उन्हें समर्थन दिया था। चुनाव में अन्य किसी पार्टी ने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे। 7 निर्दलीय उम्मीदवार अंकिता के विरोध में खड़े थे।

पुणे मनपा के उपचुनाव में भाजपा को दो, राकांपा को एक सीट

पुणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 1 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐश्वर्या जाधव ने कांग्रेस-राकांपा आघाड़ी की रेणुका चलवादी को हराकर जीत हासिल की। वर्ष 2017 में हुए पुणे मनपा के चुनाव में प्रभाग क्रमांक 1 से भाजपा की किरण जठार जीती हुई थीं लेकिन चुनाव आयोग को उन्हाेंने दिया हुआ जाति प्रमाणपत्र अवैध होने की बात साबित हुई। उसके बाद उनका सदस्यत्व रद्द कर प्रभाग के लिए उपचुनाव घोषित किया गया। उस अनुसार रविवार को मतदान हुइा। चुनाव में भाजपा की ऐश्वर्या जाधव, आघाड़ी की रेणुका चलवादी तथा वंचित बहुजन आघाड़ी की रोहिणी टेकाले उम्मीदवार थीं। प्रभाग से 22.5 फीसदी मतदान हुआ था। सोमवार की सुबह मतगणना हुई। भाजपा की ऐश्वर्या जाधव शुरू से ही आगे थीं। उन्हें को 7 हजार 180 वोट, रेणुका चलवादी को 4 हजार 85 तथा रोहिणी टेकाले को 2 हजार 344 वोट मिले। मतगणना के बाद ऐश्वर्या जाधव को विजयी घोषित किया गया।

वहीं मनपा की सीमा में नए सीरे से समाविष्ट किए गए 11 गांवों की दो सीटें प्रभाग क्रमांक 42 (अ) से राकांपा के गणेश ढोरे तथा (ब) से भाजपा की अश्विनी पोकले विजयी हुए। दो सीटों के लिए 22 फीसदी मतदान हुआ था। ढोरे को 26 हजार 304 जबकि पोकले को 24 हजार 851 वोट मिले।