भाजपा के लिए प्रचार करते दिखें अनिल कपूर! – VIDEO

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – इन दिनों देश में चुनावी माहौल गरम है। राजनीतिक पार्टियां प्रचार में व्यस्त है। महज कुछ ही दिन बचे है चुनावी परिणाम आने के लिए। इस बीच लोकसभा चुनाव 2019 का और एक मतदान का चरण बाकि है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अनिल कपूर भाजपा को लोगों से वोट देने की अपील करते नज़र आ रहे है।

दरअसल इस वीडियो में अनिल कपूर किरण खेर के लिए वोट मांगते नज़र आ रहे है। वीडियो अनिल कपूर किरण को अपना दोस्त कह रहे है। अनिल बोल रहे है कि ‘चंडीगढ़ के लोगों के लिए किरण अच्छा एमपी और कोई हो ही नहीं सकता। किरण ने पांच साल वहां बहुत अच्छा काम की है। एक बार फिर वह चुनावी मैदान पर उत्तरी है आप सभी लोगों से अपील है कि इस चुनाव में भी किरण को ज्यादा से ज्यादा वोट करे और जिताये।

Image result for kiran kher

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि किरण खेर दोबारा चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही है। जीत का विश्वास जताते हुए हालही में खेर ने कहा था कि ‘मेरी छवि साफ है, वहीं दूसरी ओर पूरे देश को उनकी छवि के बारे में पता है। यह मेरा शहर, मेरा घर है। मैंने यहां बहुत काम किया है… मैं मुखर सांसद रही। मैंने पांच साल से फिल्मों में काम नहीं किया।’