Anil Deshmukh | पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ढूंढ़ने के लिए जांच तंत्र फिर से एक्टिव

मुंबई (Mumbai News) : कई महीनों से अज्ञातवास में रह रहे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को ढूंढ़ने के लिए जांच तंत्र फिर से एक्टिव हो गई हई। उनके ठिकाने  का   पता लगाने के लिए ईडी (ED), सीबीआई (CBI) को बताया गया है, ऐसा सूत्रों की ओर से जानकारी दी जा रही है। इसलिए आनेवाले कुछ दिनों में उन्हे (Anil Deshmukh) पकड़ने के लिए मुंबई, नागपुर में सीबीआई की ओर से छापेमारी (Raid) करने की संभावना है।

 

मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) केस में ईडी ने पिछले पांच महीने में पूछताछ के लिए पांच बार समन जारी किया था, लेकिन एक बार भी वो उपस्थित नहीं रह पाए। उसी तरह से सीबीआई (CBI) ने उनके कार्यालय व घर पर पांच बार छापा (Raid) मारा है। देशमुख (Anil Deshmukh) ने अपने पर हो रही कार्रवाई को रद्द करने के लिए कोर्ट (Court) का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि उन्हें राहत न मिलने से सीबीआई और ईडी की ओर से गिरफ्तारी (Arrest) की कार्रवाई करने की संभावना है। इसलिए देशमुख अज्ञातवास में हैं। हालांकि वरिष्ठ  द्वारा उन्हें ढूंढ़ने की सूचना देने के बाद फिर से इस जांच को गति मिली है।

 

 

 

————————————————————————————————————————————–

 

Shashikant Shinde | भाजपा का मुझसे इतना प्रेम है कि 100 करोड़ रुपए का ऑफर दिया, लेकिन ……. : शशिकांत शिंदे 

राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) के विधायक शशिकांत शिंदे  (Shashikant Shinde) ने भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाया है।  उन्होंने (Shashikant Shinde) आरोप लगाया है कि भाजपा ने मुझे राष्ट्रवादी कांग्रेस  छोड़कर भाजपा में आने के लिए 100 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था।  उन्हें मालूम है कि मै शरद पवार (Sharad Pawar) का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं।  मर भी गया तो शरद पवार का साथ नहीं छोडूंगा।  वे सातारा (Satara) के कट्टरपुर में किसान सम्मेलन में बोल रहे थे ।