और लुढकेगा पारा…पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान, दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम अपने शबाब पर है। जानकारों ने अनुमान जताया है कि 26 जनवरी से सर्दी के बढ़ने की ज्यादा संभावना  है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। इससे ठंड और बढ़ेगी।

देश में मौसम का हाल इस प्रकार है-

-दिल्ली में ठडी हवाएं जारी हैं।  26 जनवरी तक ठंड का प्रकोप इसी कदर बढ़ता रहेगा। रात के अलावा दिन में भी शीतलहर का प्रकोप हो सकता है।

-नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का मीटर डाउन हो गया, इसके बावजूद दोनों शहर पूरे दिन लाल घेरे में रहे। मौसम विज्ञानी के अनुसार शुक्रवार तक हवा की स्पीड 15 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बने रहने के आसार हैं।

–कानपुर में शीतलहर जारी है।  इस हफ्ते पारे में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। गुरुवार को भी शहर में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाएगा और दोपहर बाद धूप खिलेगी।

-अमृतसर में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।  सुबह-शाम मौसम का मिजाज सर्द बना रहेगा।

-बिहार के मुजफ्फरपुर में कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हुई।  पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में रात से सुबह तक मध्यम से घना कोहरा होगा।

-राजस्थान में सर्दी के सितम के बीच रात के न्यनूतम तापमान में मामूली बढोतरी हुई है।  राज्य के अनेक इलाकों में अभी कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

-कश्मीर घाटी में बुधवार को भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिल पाई क्योंकि कई हिस्सों में तापमान जीरो से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।