एमी जैक्सन की बॉयफ्रेंड संग इंटिमेंट PHOTOS VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। शादी से पहले ही एमी जैक्सन और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने पहला बेबी प्लान कर लिया है। अब एमी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू से सगाई कर ली। एमी जैक्सन ने दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में ऑफिशियल इंगेजमेंट की। अब दोनों की लंदन में हुई एंगेजमेंट पार्टी की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जिसमें दोनों एक दूसरे को हग करते हुए गाने में डांस कर रहे है। दोनों काफी खुश लग रहे है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे है। साथ ही दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे को किस करते दिख रहे है। यह फोटो बेहद इंटीमेट लग रहा है। इंगेजमेंट में एमी का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एमी की उस तस्वीर को भी काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें वो अपने मंगेतर के साथ लिप पॉक करती दिखाई दे रही है।

https://www.instagram.com/p/BxHKK4Qhus6/?utm_source=ig_web_copy_link