Amruta Fadnavis | अमृता फडणवीस का ठाकरे सरकार से तीखा सवाल; कहा- अनिल देशमुख, परमबीर सिंह हनीमून के लिए गए क्या? (वीडियो)

मुंबई (Mumbai News) : Amruta Fadnavis | पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) और पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) दोनों के गायब होने की चर्चा उफान पर है। बुधवार को हुई सुनवाई में सरकार ने कहा कि सिंह लापता नहीं है। इसलिए राज्य का वातावरण पूरी तरह से डगमगाई हुई नजर आ रही है। ऐसे में अब विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने देशमुख और सिंह के गायब होने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। देशमुख और सिंह कहीं हनीमून (Honeymoon) के लिए गए हैं क्या? ऐसा सवाल उन्होंने सरकार से पूछा है। एक पुलिस आयुक्त हो या पूर्व गृहमंत्री हो, ये हनीमून के लिए कहाँ गए हैं, ये पता नहीं। लेकिन ये नहीं होना चाहिए। अगर किसी को दिखे तो जरूर बताएं, इन शब्दों में अमृता फडणवीस ने टिप्पणी की।

 

एनसीबी (NCB) की ओर से शुरू ड्रग्स खिलाफ कार्रवाई का उन्होने समर्थन किया। महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोग ड्रग्स लेकर घूमते हैं वो अच्छा नहीं है। मीडिया से बात करते हुए अमृता फडणवीस  ने कहा कि लोग यहां ड्रग्स (Drugs) लेकर घूमते हैं। यह ड्रग्स उन्हें किसने दिया कहां से आया? इन सबकी जानकारी होनी चाहिए। जांच एजेंसियों को इसपर काम करना चाहिए कि नहीं? महाराष्ट्र (Maharashtra) को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना है या फिर उसे एक ड्रग्स कैपिटल बनाना है, इसे आपको ही तय करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को जेल में डालो यह मुझे सही नहीं लगता। बल्कि उन्हें सुधारगृह की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन इसके पहले यह ड्रग्स आया कहां से? इसकी पूरी चेन और नेटवर्क का भी पता चलना बहुत जरूरी है।

 

 

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने 100 करोड़ वसूली मामले में पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ लुकआउट (Lookout) नोटिस जारी किया है। मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir singh) ने देशमुख पर सौ करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। उसके बाद ईडी (ED) ने इस लेनदेन का जांच शुरू किया । इस मामले में ईडी ने अभी तक देशमुख ने जांच के लिए 5 बार समन भेजा था। हालांकि वे जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए। देशमुख ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया। वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली।

 

परमबीर सिंह के रशिया में होने की चर्चा

 

तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ वसूली का आरोप करने वाले पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पिछले कुछ दिनों से जांच तंत्र को मिल नहीं रहे हैं। सिंह विदेश जा चुके हैं, ऐसी चर्चा शुरू है। इसलिए राज्य सरकार (State Government) दवारा सिंह के खिलाफ लुकआउट निटिस जारी करने की जानकारी गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने दी। सरकार के अनुमति के बिना अधिकारी विदेश कैसे जा सकते हैं, ऐसा उन्होने कहा।

 

जांच तंत्र को संदेह है कि सिंह देश छोड़कर जा चुके हैं। साथ ही अगस्त महीने में एनआईए (NIA) ने कई बार सिंह को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने के लिए समन भेजा था।

 

हालांकि फिर भी सिंह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं रहे। इसलिए परमबीर सिंह गए कहाँ है? ऐसा सवाल अभी सबके सामने है।

 

Raksha Khadse | एकनाथ खडसे के खिलाफ चुनाव लड़नेवाली भाजपा की रक्षा खडसे को बड़ा झटका