अमिताभ बच्चन के दामाद ने जीता भारत के बेस्ट सीईओ का खिताब

मुंबई. ऑनलाइन टीम : बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा को भारत के बेस्ट सीईओ का खिताब मिला है।  निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के सीईओ हैं। निखिल इस परिवार की तीसरी पीढ़ी के बिजनेसमैन हैं।  उन्होंने अमेरिका का व्हार्टन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन और विपणन की पढ़ाई की है। बता दें कि राजन नंदा 1965 में एस्कॉर्ट्स में शामिल हुए थे।

तब वह 23 साल के थे। 1994 में वह कंपनी के चेयरमैन बने। उन्होंने यह पद अपने पिता और एस्कॉर्ट्स समूह के संस्थापक एच. पी. नंदा से लिया था, जिन्होंने 50 साल तक कंपनी चलाने के बाद यह जिम्मेदारी अपने बेटे को सुपुर्द कर दी।   वर्तमान में समूह का कारोबार एग्री मशीनरी, विनिमार्ण उपकरण और रेलवे उपकरणों जैसे उच्च विकास क्षेत्र में है।

अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी साल 1997 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्तया नंदा हैं। निखिल अक्सर अपने परिवार के साथ बॉलीवुड के बड़े इवेंट्स में नजर आते हैं। निखिल नंदा बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राजकपूर के पोते हैं।  श्वेता बच्चन भले ही पिता की तरह फिल्मी दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह वर्किंग वुमेन हैं। वह लेखिका हैं और एक फैशन चेन भी चलाती हैं।