Photos Viral: जावेद जाफरी के बेटे मीजान कर रहे अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या को डेट!

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। वो अपनी पहली फिल्म और बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि मीजान संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘मलाल’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ संजय लीला भंसाली की बहन की बेटी शरमीन सहगल नज़र आएगी। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है।

https://www.instagram.com/p/Bvj0ViwBrL7/?utm_source=ig_web_copy_link

मीजान की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके रिलेशनशिप के चर्चे हैं। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीजान महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ दिन से इसकी चर्चा बॉलीवुड में होने लगी थी लेकिन, अब इस पर मीजान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक मीडिया पब्लिकेशन को दिए गए इंटरव्यू के दौरान मीजान ने हँसते हुए कहा कि नव्या और हम सब एक फ्रेंड सर्कल से हैं। वे (नव्या) मेरी बहन (अलवीरा जाफरी) की बेस्ट फ्रेंड हैं और मेरी एक बहुत अच्छी फ्रेंड है। मैं किसी के भी साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।

https://www.instagram.com/p/BowBUW1g4aw/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल मीजान और नव्या की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें सेम कलर के आउटफिट में नजर आ रहे थे। इस फोटो ने इन खबरों को और हवा दी। पर अब मीजान ने साफ कर दिया है कि वे नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं। मीजान और शरमन स्टारर मलाल 28 जून 2019 को रिलीज होगी।