Ambernath Crime | अंबरनाथ की चाल से फ़ैल रहा था दुर्गन्ध; घर खोलने पर मिली महिला की सड़ी-गली लाश 

अंबरनाथ (Ambernath News), 24 अगस्त : अंबरनाथ (Ambernath Crime) में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने की चौंकाने वाली घटना (Ambernath Crime) सामने आई है।  पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या (Murder) की गई है। अंबरनाथ शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन (Ambernath Shivajinagar Police Station) की सीमा में आने वाले गायकवाड़ पाड़ा परिसर के एक बंद घर से सड़ी-गली लाश मिली है।

 

भागुबाई चाल में कुछ दिन पहले मृतक महिला और एक व्यक्ति किराये पर रहते थे।  लेकिन इस घर के बंद रहने के दौरान घर से दुर्गन्ध आने से नागरिक परेशान हो गए थे।  इस बीच घर मालिक ने लोगों की मदद से घर का ताला तोड़कर घर के अंदर जाकर देखा।  यहां पर महिला की सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली।  इसकी जानकारी तुरंत शिवाजीनगर पुलिस (Shivajinagar Police) को दी गई।

इस महिला का पति घटना के बाद से ही फरार है। इसलिए पुलिस को महिला की हत्या किये जाने का संदेह है।  सहायक पुलिस कमिश्नर विनायक नराले  (Assistant Police Commissioner Vinayak Narale) और पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर भोगे (Police Inspector Madhukar Bhoge) ने घटनास्थल का दौरा किया है।  इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम नियुक्त की है।

यह हत्या है या कुछ इसकी जांच कर आरोपी को पकड़ना पुलिस (Police) के लिए बड़ी चुनौती है।  मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंबई (Mumbai) के जे जे हॉस्पिटल भेजा गया है।

 

 

 

Pune News | कात्रज टनल के पास मिनी बस में लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Pune Crime | ससुरालवालों से तंग आकर 22 वर्षीय विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान