बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव  

मुंबई : ऑनलाइन टीम – देश भर में कोरोना के आंकड़े प्रतिदिन रफ्तार से बढ़ रह हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारे लगातार महामारी की चपेट में आते दिख रहे हैं। इस बीच अब रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट कोरोना पॉजिटिव हो गयी है। अब आलिया भट्ट ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है और कोरोना होने को कंफर्म कर दिया है। आलिया घर पर ही क्वारंटीन हैं।

https://twitter.com/filmfare/status/1377670981204897794

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा – उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टर द्वारा बतायी गई हर बात का ध्यान वो रख रही हैं। इससे पहले बीते दिनों आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी कोरोना से संक्रमित हुए थे जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था और घर पर रहकर ही इलाज ले रहे थे।  रणबीर की रिपोर्ट अब नेग्टिव आ चुकी है और वो अपने काम पर वापस लौट चुके हैं।

https://www.instagram.com/stories/aliaabhatt/2542446199742407187/

बीते दिन आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मुंबई के जुहू में दिखाई दी थी। बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम किया है। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक की फिल्म में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही मोस्टअवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ में अहम यानी सीता का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी लीड किरदार में दिखाई देंगी। साथ ही वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं।