कमाई के मामले में सबसे आगे निकले अक्षय, 100 सेलेब्रिटी में अकेले भारतीय

 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – फोर्ब्स की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में इस साल भारत से सिर्फ अक्षय कुमार (51) का नाम है। 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय का 33वां नंबर है। उनकी कमाई 6.5 करोड़ डॉलर (444 करोड़ रुपए) है। पिछले एक साल में उन्होंने एक फिल्म के लिए 34 करोड़ रुपए से 68 करोड़ रुपए तक लिए। 2018 की लिस्ट में अक्षय 270 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 76वें नंबर पर थे।

शाहरुख लगातार दूसरे साल लिस्ट में शामिल नहीं

सलमान खान इस बार लिस्ट से बाहर हो गए हैं। पिछले साल 3.77 करोड़ डॉलर (257 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ उनका 82वां नंबर था। शाहरुख पिछले साल ही बाहर हो गए थे। 2017 की लिस्ट में उनका 65वां नंबर था। 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट टॉप पर हैं। पिछले एक साल में उन्होंने 18.5 करोड़ डॉलर (1263 करोड़ रुपए) की कमाई की। दूसरे नंबर पर काइलीकॉस्मेटिक्स की काइली जेनर हैं। उन्होंने बीते एक साल में 17 करोड़ डॉलर (1161 करोड़ रुपए) कमाए।