Akola News | शाबाश ! अकोला की महिला ने बदमाशों को सिखाया सबक, गुंडे से पिस्तौल छीन उसी पर ताना

अकोला (Akola News) : ऑनलाइन टीम – (Akola News) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ओंकारेश्वर से लौट रहे दंपती पर पिस्टल (pistol) तानकर चेन छीनने की कोशिश कर रहे दंपत्ति को अकोला की एक महिला ने अच्छा सबक सिखाया। महिला ने बहादुरी से बदमाश से पिस्तौल छीन ली और उस पर ही तान दी। ये देखते ही बदमाश मौके से भागने लगे। बाद में पुलिस (Police) ने गुंडों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

अकोला (Akola News) निवासी नितिन जोशी (Nitin Joshi) ओंकारेश्वर से अपने परिवार के साथ एमएच-30जेड-0763 नंबर की कार से लौट रहे थे। शिवकोठी गांव के पास कार के पीछे से आ रहे दोपहिया वाहन पर सवार युवकों ने जैशी को बताया कि पहिया पंक्चर हो गया है। इसके बाद जैशी के साथी शामबिहारी शर्मा (Shyam Bihari Sharma) ने कार रोकी। मौका पाकर दोपहिया वाहन पर सवार तीन लोग कार के पास पहुंचे और पिस्टल, चाकू दिखाकर शामबिहारी शर्मा के गले से सोने की चेन छीन ली।

एक आरोपी ने नितिन जोशी (Nitin Joshi) की पत्नी चंचल जोशी को पिस्टल दिखाकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने का कोशिश किया। तभी चंचल जोशी ने गुंडे के हाथ से पिस्टल छीन ली और पिस्टल सीधे आरोपियों पर तान दी। यह देख बदमाश डर गए और दोपहिया वाहन पर सवार होकर भागने लगे।

 

शामबिहारी शर्मा ने अपनी कार में चारों का पीछा किया और गणेशनगर के पास दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस बदमाश निचे गिर गए। बाद में पुलिस (Police) भी मौके पर पहुंच गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

CM Uddhav Thackeray | महाराष्ट्र  के पंढरपुर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विठुरा के सामने नतमस्तक ; विट्ठल की  सरकारी महापूजा सम्पन्न

Supreme Court | उपचार की  दर तय करने का महाराष्ट्र को अधिकार नहीं ; सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका ख़ारिज की