पुणे में अखिल भारतीय पुस्तक प्रदर्शनी 3 अक्तूबर से 

पुणे। समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र साहित्य परिषद और पुणे बुक फेअर द्वारा तीन से सात अक्टूबर तक ‘अखिल भारती पुस्तक प्रदर्शन’ का आयोजन किया गया है। स्वारगेट के गणेश कला क्रीडा मंच में आयोजित यह प्रदर्शनी सुबह 11 से रात आठ बजे तक सभी के लिए निःशुल्क और खुली रहेगी। इसकी जानकारी पुणे बुक फेअर के निदेशक पीएनआर राजन ने दी। इस मौके पर महाराष्ट्र साहित्य परिषद के कार्याध्यक्ष मिलिंद जोशी तथा दीपक करंदीकर मौजूद थे।

[amazon_link asins=’B07DRJ4HD6,B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fb70eb80-bbe0-11e8-8a83-af761ace4054′]

पुणे : बहन पर संदेह करनेवाले जीजा पर किया खूनी हमला 

राजन ने कहा की, आज का युवा ज्यादा अध्ययन को पसंद करता है, उसे अनेक विषयों के संदर्भ चाहिए होते है। इन संदर्भों को प्राप्त करने हेतू यह पुस्तक प्रदर्शनी एक अच्छा विकल्प साबित होगा। इस प्रदर्शनी में देश-परदेश के विख्यात वितरक, प्रकाशन संस्थाए, शिक्षा संस्थाए, भारत तथा महाराष्ट्र सरकार की प्रकाशन, प्रबंधन, व्यापार, कायदा, राजनीतिक साहित्य पर मराठी, हिन्दी, संस्कृत तथा अन्य भाषाओं के लगभग एक लाख किताबें उपलब्ध होगी। उसी के साथ पुराने ग्रंथ, न्यूजपेपर भी उपलब्ध रहेंगे।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B01DDP7D6W,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’058de182-bbe1-11e8-87ad-b36e8f57081a’]

इस उपक्रम में पब्लिकेशन डिवीजन भारत सरकार, ललित कला अकादमी दिल्ली, नेशनल बुक ट्रस्ट, एशियाटिक सोसायटी कोलकाता, एनसीईआरटी जैसी नामांकित संस्थाए शामिल होंगी। महाराष्ट्र साहित्य परिषद के कार्याध्यक्ष मिलिंद जोशी ने कहा कि, साहित्य क्षेत्र में रोज नया कुछ आता है। नए लेखकों को अपनी नए पुस्तकों के बारे में बताने के लिए ‘लेखक आपके लिए’ इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र साहित्य परिषद के सहकार्य से 4 से 6 अक्तूबर के दौरान पद्मजी सभागृह, मराठा चेम्बर्स ऑफ़ कोंमर्स में सायं सवा छह बजे यह उपक्रम चलेगा।