अजोय मेहता ने राज्य के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – राज्य के मुख्य सचिव पद पर नियुक्त हुए अजोय मेहता ने रिटायर्ड मुख्य सचिव यू।पी।एस। मदान से सोमवार की सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव अजोय मेहता ने तुरंत सूखे की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के निवास वर्षा रवाना हो गए। भारतीय प्रशासकीय सेवा के 1984 बैच के अजोय मेहता ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के आईआईटी से बी।टेक। (सिविल इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (ग्रेट ब्रिटेन) से एमबीए (वित्त) की डिग्री हासिल की। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एलएलबी भी किया।
धुले में परीविक्षाधिन सहायक जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने अपने प्रशासकीय कामकाज की शुरुआत की। इसके बाद वे अहमदनगर में सहायक जिलाधिकारी, नासिक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नासिक मनपा आयुक्त, अहमदनगर के जिलाधिकारी, बीएमसी के सहआयुक्त (सुधार), केंद्र सरकार के फलोत्पादन विभाग के संचालक, महाराष्ट्र राज्य बिजली निर्माण कंपनी (महानिर्मिती) के मैनेजिंग डायरेक्टर, महाराष्ट्र राज्य बिजली सुत्रधारी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित कई बड़े पदों पर काम किया। वे अप्रैल 2015 से मुंबई मनपा के आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।
बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके अजोय मेहता जब नासिक के मनपा आयुक्त थे। तब 1992-93 में हुआ कुंभ मेला काफी सफल रहा था। केंद्र सरकार ने वितरण सेवा में सुधार व आर्थिक स्थिति के लिए वी।के शुंगलू की अध्यक्षता में नियुक्त समिति में अजोय मेहता की नियुक्ति की थी।