अजित पवार गुरुवार को मंत्री के रूप में शपथ नहीं लेंगे

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि वह नवनियुक्त मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को शपथ नहीं लेंगे।

हालांकि, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा महा विकास अघाड़ी (शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस) के घटक दलों से दो-दो विधायक शपथ लेंगे।

अजित पवार ने कहा कि इसमें राकांपा के राज्य अध्यक्ष जयंत पाटील व पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नई सरकार के विश्वास मत हासिल कर लेने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें बाद में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में एक बड़े समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल बी.एस.कोश्यारी उन्हें शपथ दिलाएंगे।

visit : punesamachar.com