ऐश्वर्या राय दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट? अभिषेक बच्चन ने किया ‘ऐसा’ ट्वीट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –बॉलीवुड एक्ट्रेस अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक है। दोनों इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है। सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो रही हैं। दरअसल पति अभिषेक के एक ट्वीट ने फैन्स के बीच हड़कंप मचा दिया है। जिसके बाद फैंस दोनों को बधाई दे रहे है।

क्या है पूरा मामला –
दरअसल हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में अभिषेक ने लिखा है कि  ‘दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। जुड़े रहें!!’ अभिषेक ने जैसे ही यह ट्वीट किया जिसके बाद फैंस ने खुद ही मान लिया कि अभिषेक अपने दूसरी बार पिता बनने वाले है। इतना ही नहीं इस ट्वीट पर ऐश्वर्या-अभिषेक के फैंस उन्हें लगातार ट्वीट कर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे है। एक फैंस ने अभिषेक से पूछा कि ‘दूसरा बच्चा?’, वही एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘बेटी के लिए भाई/बहन’, जबकि और एक यूजर ने लिखा कि ‘एक और जूनियर बच्चन आने वाला है क्या?’

 

हालांकि सोशल मीडिया ट्रेंड करने के बाद अभिषेक ने इस ट्वीट की सच्चाई बता दी। अभिषेक ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि ‘दरअसल ये सरप्राइज था अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘झुंड’ का टीजर।’