नागपुर से गोवा के लिए 29 से विमान सेवा

नागपुर, 21 नवंबर शीतकालीन टाइम -टेबल के अनुसार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार नई विमान शुरू की जाएगी। इंडिगो एयरलाइन्स फिर से एक बार दिवाली और क्रिसमस की छुट्टी में गोवा विमानसेवा शुरू कर रही हैं।  विमान का संचालन 29 नवंबर से 27 मार्च तक किया जाएगा।

सप्ताह में सभी दिन विमान पुणे से शाम 5. 25 बजे आकर शाम 5. 55 बजे गोवा के लिए रवाना होगी।
इसके अलावा इंडिगो 29 नवंबर से 26 मार्च तक सुबह 6. 25 बजे पुणे से विमान संचालन होगा।  यह विमान सेवा हर दिन रहेगी। जबकि मुंबई से दो विमान सेवा शुरू किया गया है।  इनमें इंडिगो विमान सुबह 7. 50 बजे और गो एयर रात 8 बजे रवाना होगी।  फ़िलहाल नागपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद इन 7 शहरों के लिए विमानसेवा शुरू है। हर दिन केवल 12 विमान विभिन्न मार्गों पर चल रही है।  इनमें मुंबई और दिल्ली के लिए सबसे अधिक फ्लाइट है।  पुणे के लिए दो  और बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद के लिए एक एक फ्लाइट चल रही है।