Ahmednagar Crime | शराब की नशा में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या; अहमदनगर के शेवगांव तहसील की घटना

 

अहमदनगर – Ahmednagar Crime – शराब की नशा में धूत एक शख्स ने पत्नी की लाठी से मारकर हत्या (murder) कर दी। उसके बाद खुद फासी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। यह घटना शुक्रवार की सुबह अहमदनगर (Ahmednagar Crime) के शेवगांव तहसील में सामने आई।

पुलिस के मुताबिक लताबाईं दशरथ दले (45) नामक महिला की हत्या कर दी गई हैं। वहीं दशरथ मन्सीराम दले (50) ऐसे आत्महत्या किए हुए शख्स का नाम है। दंपति के बेटे नवनाथ दले ने पुलिस थाने में शिकायत दी है।

दले परिवार शेवगांव स्थित खरड़गांव में रहता है। गुरूवार की रात दले दंपति का आपस मं जमकर झगड़ा हुआ। दोनों के अक्सर झगड़े हुआ करते थे इसलिए उनके बच्चों ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे दंपति के छोटे बेटे संदीप ने पिता को घर के पास एक पेड़ से रस्सी की सहायता से लटका पाया। उसके बाद संदीप और उसका बड़ा भाई नवनाथ घर गए। तब उन्होंने मां को भी मृतावस्था में पाया। उसके सिर और नाक से खून बह रहा था। उसके पास लकड़ी का डंडा पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कील टीम घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना को लेकर नवनाथ ने शिकायत दी जिस अनुसार मृतक दशरथ पर मामला दर्ज किया गया है। शराब की नशा में पिता ने मां की हत्या की। उसके बाद पछतावे में आकर पिता ने बाहर जाकर फासी लगाकर खुद को भी खत्म किया ऐसी जानकारी नवनाथ ने शिकायत में दी है।