Ahmednagar Crime | ‘बिग मी इंडिया’ ने पुणे के 62 लोगों को 7 करोड़ का लगाया चूना, अहमदनगर पुलिस की जांच में खुलासा

अहमदनगर :  बिग मी इंडिया कंपनी (Big Me India Company) के माध्यम से कम समय में पैसे दोगुना करने का झांसा (Ahmednagar Crime) देकर हजारों लोगों को चूना लगानेवाले सोमनाथ राऊत (Somnath Raut) ने पुणे (Pune) के 62 लोगों को लगभग 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया। अहमदनगर पुलिस दल (Ahmednagar Police Force) के आर्थिक क्राइम ब्रांच (Crime Branch) द्वारा किए गए जांच में यह जानकारी सामने आई (Ahmednagar Crime) है।

 

एक लाख प्रतिदिन 300 रुपये ब्याज जैसे विज्ञापन देकर सोमनाथ राऊत ने बड़े पैमाने पर डिपोजिट जमा किया था। सोमथा राऊत ने पत्नी सोनिया राउत (Sonia Raut), वंदना पालवे (Vandana Palve), सुप्रिया आरेकर (Supriya Arekar) (नि. बुर्हाणनगर), प्रितम शिंदे (Pritam Shinde) (नि. पुणे), प्रीति शिंदे (Preeti Shinde) (नि. नगर) और शैलमन गायकवाड (Shailman Gaikwad) (नि. सावेडी) को डायरेक्टर बनाकर बिग मी इंडिया प्रा. लि. कंपनी की स्थापना दिसंबर 2019 में की थी। इसके अंतर्गत फंड पे नाम का वॉलेट शुरू किया। पतसंस्था, मोबाइल रिचार्ज, टीवी चैनल रिचार्ज, बिजली बिल आदि सेवा की शुरुआत की।

 

कंपनी में एक लाख रुपये इन्वेस्ट करने पर हर महीने 300 से डेढ हजार रुपये रिटर्न देने का लालच इन्वेस्टर को दिखाया गया था। पांच सौ से एक हजार रुपये का इन्वेस्ट करनेवाले लगभग साढ़े चार लाख इन्वेस्टर (Investor) से पैसे जमा किए। इस कंपनी ने 29 अगस्त 2021 में सभी लेनदेन बंद कर दिया। नगर व पुणे के कार्यालय को भी बंद कर दिया था। सतीश खेडवे (नि. कागल, जि. कोल्हापुर) ने नगर के तोफखाना पुलिस थाने (Tofkhana Police Station) में शिकायत दी। तब से सोमनाथ राऊत फरार था।

 

पुणे में राऊत ने कार्यालय शुरू किया था। लोगों ने उसकी कंपनी में इंवेस्ट किया था। नगर पुलिस द्वारा किए गए जांच में पुणे के 62 लोगों के साथ 7 करोड़ रुपये की ठगी (Fraud) करने की जानकारी सामने आई (Pune Crime) है। लोगों के पैसे निधी अर्बन बैंक (Urban Bank) में इनवेस्ट करने का इरादा राऊत का था, लेकिन उससे पहले ही उसका भांडा फूट गया था। बिग मी इंडिया के माध्यम से और कितने लोगों के साथ ठगी हुई है। इसकी जांच नगर पुलिस (Nagar Police) कर रही है।

 

 

 

Pune Crime | वडगांवशेरी स्थित ‘वाटर बे’ के पीछे वाले मैदान में युवक पर कोयते से वार; तीन शातिर अपराधी सहित 6 लोगों की टोली के खिलाफ मामला दर्ज

Pune Crime | कोथरुड के 23 वर्षीय युवक ने 21 वर्षीय युवती के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट; रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेज कर की बदनामी