Ahmednagar Crime | नगर में नाबालिग लड़की को जिंदा रहते नरक जैसी यातना ; दोगुनी उम्र के पुरुष के साथ शादी कराकर लैंगिक अत्याचार 

अहमदनगर (Ahmednagar News), 17 सितंबर : बाल विवाह (Child Marriage) करना कानून में अपराध होने के बावजूद राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों  (Ahmednagar Crime) का जबरन विवाह कराने की कई घटनाये सामने आई है।  अब नगर (Ahmednagar Crime) जिले में मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है।  यहां एक 13 वर्षीय लड़की की 24 साल के युवक के साथ शादी करा दी गई. इतना ही नहीं लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध (Sexual Intercourse) बनाकर उसे जीते जी नरक जैसी यातना दी है।  इस मामले में पीड़ित लड़की की मां सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  इस मामले की जांच चल रही है।

पीड़ित लड़की नेवासा फाटा (Nevasa Fata) की रहने वाली है।  पीड़ित की मां, मौसी और उसके चाचा ने उसकी शादी एक 24 वर्षीय युवक से करा दी।  लड़की शादी के बाद 5 सितंबर तक ससुराल में रही।  इस दौरान पति सहित ससुराल वालों ने उसे नरक जैसी यातना दी।  पति ने उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाया।  घर काम को लेकर सास और ससुर ने गाली गलौज कर मारपीट.
5 सितंबर को पीड़ित को बहाना बनाकर मायके भेज दिया गया।  इसके बाद मायके वाले उसे तांत्रिक के पास लेकर गए. वहां भी पीड़ित के साथ मारपीट (Beating) की गई।  इसके बाद लड़की नेवासा तालुका के खडका में अपने नाना  के घर आ गई।  तब जाकर पुरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।  लड़की की मां ने घटना की जानकारी लड़की के नाना को नहीं दी थी।

 

दो दिन पहले घटना की जानकारी मिलने पर उसके नाना ने नेवासा पुलिस स्टेशन (Nevasa Police Station) में शिकायत दर्ज कराई।  इस मामले में लड़की की मां, मौसी, चाचा, पति, सास, ससुर और दो तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  पुलिस ने बाल विवाह (Child Marriage), पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और जादू टोना कानून (Witchcraft Law) के तहत केस दर्ज किया है।

 

 

Mumbai Crime | मरीन ड्राइव: गाड़ी में बैठे व्यक्ति के सिर पर तानी बंदूक और…

Pune Crime | पुणे के शिरूर तालुका में भाइयों के विवाद में भतीजे दवारा चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला