मैच के बाद विराट ने कही धोनी के बारे ये बातें

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कल खेलें गए दूसरे मैच में विराट कोहली की टीम आरसीबी ने चेन्नई को 1 रन से हरा दिया। मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा। जिसमें चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे। महेंद्र सिंह धोनी ने उमेश यादव के शुरुआती पांच गेंद पर 24 रन बना लिए, लेकिन आखिरी गेंद पर धोनी पूरी तरह चकमा खा गए। और शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए।

मैच के बाद विराट ने धोनी की जमकर तारीफ की। विराट ने कहा कि, धोनी ने वही किया जो हमेशा से करते आ रहे हैं। उन्होंने हमे डरा दिया था। धोनी ने 48 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाए। हमने 19वें ओवर तक बेहतरीन गेंदबाजी की। तब तक हम मैच जीतने के दावेदार थे। आखिरी गेंद पर भी वहीं हुआ जिसकी मुझे उम्मीद थी। छोटे अंतर से मैच जीतना हमेशा अच्छा लगता है।

आईपीएल 2019 में अब तक आरसीबी ने 3 ही मुकाबले जीते है। डेल स्टेन के आने से आरसीबी को काफी फर्क पड़ा है। उनके मौजूदगी में आरसीबी ने दिनों मैच जीते है। वहीं चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। इसके बावजूद वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।