बुजुर्गों के बाद अब दिव्यांगों को समर्पित की सालगिरह

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन –  गत वर्ष बुजुर्गों के प्रति अपनी सालगिरह समर्पित करने के बाद भोसरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के विधायक महेश लांडगे ने इस साल अपना जन्मदिन दिव्यांगों को समर्पित किया है। हर साल उनका जन्मदिन सामाजिक उपक्रमों के आयोजनों से मनाया जाता है। इस साल दिव्यांगों को अपना जन्मदिन समर्पित कर उन्हें जरूरी सामग्री बांटी जाएगी। इसके लिए भोसरी विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग नागरिकों को विधायक लांडगे के भोसरी स्थित मध्यवर्ती कार्यालय में अपना नाम दर्ज कराना होगा। इस बारे में सचिन फोंडके 7720043862, संदीप ठाणेकर से 9765649797 संपर्क साधने की अपील की गई है। इसके अलावा इस साल भी विधायक लांडगे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंद्रायणी नदी स्वच्छता का संदेश देने के लिए भोसरी में पिंपरी-चिंचवड रिवर सायक्लोथॉन 2019 का आयोजन किया गया है। इस कड़ी में एक दिसंबर की सुबह छह बजे भोसरी के गांव मेला मैदान से साइकिल रैली निकाली जाएगी।