तैमूर के बाद अब दीपिका पादुकोण की बनी डॉल, पद्मावत अवतार में दिखी

मुंबई: समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को लेकर भी लोगों में जबरदस्त दीवानगी है। कुछ वक्त पहले बाजार में तैमूर की डॉल भी आई थी। अब तैमूर के बाद बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की गुड़िया सामने आई है। ये गुड़िया दीपिका के पद्मावत अवतार की है। यह फिल्म साल 2017 में आई थी। जिससे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।

इस फिल्म में दीपिका के साथ-साथ शहीद कपूर और रणवीर सिंह नजर आये थे। पद्मावत में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। दीपिका की रानी पद्मावती के रूप में गुड़िया सामने आई है। जिसमें उस गुड़िया ने बिल्कुल दीपिका की तरह मांग टिका, रानी हार, हाथ फूल और कंगन पहने हुए है। लहंगे के साथ गुड़िया ने भी अपने दुपट्टे को सिर पर लिया हुआ है। ये बेहद खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर गुड़िया की ये फोटो वायरल हो रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

दीपिका के काम की बात करें तो वह जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएगी। इसमें रणवीर जहां कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी।